Sunday, December 13, 2015

कैलेंडर

आज सुबाह कैलेंडर पर नज़र पड़ी, तो महसूस हुआ।
कि मैं उसके वरख बदलना भूल गया था।
वक़्त मानो तो थम सा गया था उसके मायूस से चेहरे पे।
कि नवम्बर ऑने पर भी, वो सितम्बर में छूट गया था।

वरख बदलने लगा, तो दिल मे एक ख़याल आया।
कि क्यों न एक मासूम सी शरारत की जाए।
और लड़कपन के खेल की तरह, ज़रा सी रोमंची करके।
अक्टूबर का महीना; फिर से जिया जाए।

कुछ अधूरे ख़्वाब, एक अदद आरज़ू, थोड़ी सी क्षधतें।
और चंद अदजिए पल; क्यों न फिर से जिए जाए ।
और वक़्त की सिहाई से, इस ज़िंदगी की किताब पे ।
क्यों न कुछ नए ख़ूबसूरत नुखतें; जोड़ दिए जाए।

Monday, November 9, 2015

ख्वाब

ऐक अरसे बाद यकायक ;
आज़ ख़ुद से मुलाक़ात हुई। 
कुछ देर लगी पहचानने में;
गोया कि नयी पहचान लगी।।

पहले अकसर मिला करते थे;
ज़िंदगी की तंग गलियों में। 
और घंटो बातें होती थी;
सस्ती चाय की चुस्कियों पें।।

गिरती बारिश की बूंदों मैं ;
मोती चुना करते थे। 
और झाड़ों की नाज़ुक सुनहरी धूप के;
गहने भुना करते थे।।

रात को कोठे पे, मंझी में  लेटे लेटे;
साथ साथ, चाँद तका करते थे। 
और सर्द तारों की छाओं में;
ख़्वाब पिरोया करते थे।।

पर ज़िन्दगी की तंग गलियां तोड़ के ;
अब खुली सड़कें मैंने बनायीं हैं।  
और रफ़्तार भरी इस ज़िन्दगी में ; 
एक भीड़ उमड़ आई हैं।।

इस भीड़ में कहीं , वोह मगर ;
कुछ गुमशुदा सा हो गया। 
और ख्वाब तो पूरे हुए अपने ;
पर शायद वह कहीं गिरवी रह गया।।

Friday, September 4, 2015

औंधी पड़ी ज़िन्दगी।।

काग़ज़ से बनी एक और किशती,
आज बेहर में डूब गई है!
और एक नन्ही सी लाल क़मीज़ पहने,
उसमें इंसानियत फौत हो गई है।।

समंदर आज कुछ फिर से,
ग़मगीन सा हो चला है।
और ख़ुद के आँसू पीकर,
कुछ और नमकीन हो गया है।।

अपनी लहरों की थपकियौं से,
सुला दिया एक और बचपन।
और सीने की गहराई में,
डुबो दी नन्ही सी सिसकन।।

खुदा की फ़ितरत भी आज,
थोड़ी सी मर गई है।
कि ज़िन्दगी सुबह साहिल पे,
औंधी पड़ी मिली है।।

Tuesday, June 11, 2013

Postcards from Europe : Vinci

The Famous Artist/Scientist/Thinker Leonardo Da Vinci most famous for his painting 'Monalisa' was born in this house in a small town Vinci in Italy.

The Commune
The Home
The Church

God
The Home
Rise 

Vision
Legacy


Saturday, July 28, 2012

Postcards from Europe : Brugge (Belgium)


Venice of North

The Cobbled Streets

The Royal Carriage

Colours of Life

Medieval Grandeur 

HIS Home


A peep into past...

Monday, June 11, 2012

Birthplace of "THE BARD"

About 100 miles north of London perched on river "avon" is the medieval town of Stratford...The town where greatest playwright of all times "William Shakespeare" was born in the 16th Century...

Entry to "Henley Street"
The "House"

Courtyard where he played

Parental Bedroom

William's Bedroom

Standing still since 16th Century

"What a piece of work is man" was this man

Saturday, May 12, 2012

Scotland

Snow-Clad Gates

North Sea

Sea and Snow

Edinburgh Castle

Birth place of "Scotch"

Lake "Lochness"

Road to Heaven

Journey continues

"River Ness" in Monochrome


Beautiful evening by the "Ness"



Well!!!
 


Well Well !!!